हर्षिता पाण्डेय ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

हर्षिता पाण्डेय ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

बिलासपुर ,महिला आयोग की राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य श्रीमती हर्षिता पाण्डेय एवम भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी 2 अक्टूबर को आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन एवं संदेश आज भी प्रासंगिक एवं अनुकरणीय है।

उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर सकरी के 1व 2 वार्ड के पार्षद सकरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष बी.आर.महोबिया,नरेंद्र कोशले, रवि मेहर,मंगला पाण्डेय, दीपमाला कुर्रे,संतोष अवस्थी,सोनू कौशिक निखिल कौशिक,अल्पेश एवम मंडल के पदाधिकारि एवम सदस्य उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *