केक काट कर कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

केक काट कर कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

पामगढ़/मुलमुला/

जांजगीर-चांपा।

17/08/2024

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के 74 वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मंडल मुलमुला अंतर्गत शक्ति केंद्र ग्राम मुड़पार(ब) में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा केक काट कर एवं फल वितरण कर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 सितंबर से पूरे देश भर में सदस्यता अभियान पर्व मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में मुलमुला मंडल के शक्ति केंद्र मुड़पार (ब) अंतर्गत ग्राम कूटराबोड़, भदरा व डूड़गा के सभी बूथ अध्यक्षों, सहायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर जाहिरे के निवास पर आयोजित किया गया।

बैठक के पूर्व सभी पदाधिकारियों द्वारा भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया, जिसके बाद सभी अतिथियों को जवाहर जाहिरे द्वारा श्रीफल व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से मुलमुला मंडल सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं विस्तारक नरेन्द्र कौशिक मौजूद रहे साथ ही भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष ब्यास वर्मा, मुलमुला मंडल संयोजक नारायण पाटले, वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर जाहिरे, पामगढ़ मंडल उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, मुलमुला मंडल उपाध्यक्ष महावीर पटेल, अनूसुचित जाती मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्कर दिनकर, वरिष्ठ कार्यकर्ता फिरत राम कुर्मी, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह जाहिरे, मनोबल सिंह जाहिरे, सोशल मीडिया कार्यकर्ता गौरव तिवारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

बैठक उपरांत सभी ने केक काटते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई ज्ञापित किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना कि गई जिससे वे देश के प्रगति हेतु निरंतरता पूर्व कार्य करते रहें।

साथ ही इस बैठक बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारियों में गजानन कश्यप सहसंयोजक, रामशरण पटेल, मनोज प्रधान, राजकुमार साहू, ओमप्रकाश खूंटे, साखी राम साहू, रामकुमार, भगवान पुरी गोस्वामी, पुनीदास महंत, राम चरण साहू, महेत्तरू, सुरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम मुड़पार (ब), भदरा, डुडगा व कुटराबोड़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *