रायपुर, 27 मई 2024
/ पुलिस के अधिकारी हों या जवान, उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा उनके सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। रविवार को उन्होंने बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के पिताश्री के दु:खद निधन पर उनके गृहग्राम सरवनमपट्टी (कोएम्बतूर, तमिलनाडु) जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से आत्मीय भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढ़स बंधाया।
![](https://chhattishgarhrakhvar.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240527-wa00201615840974574735634-1024x576.jpg)
विदित रहे, बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के पिताश्री का पिछले दिनों उनके गृहग्राम सरवनमपट्टी (कोएम्बतूर, तमिलनाडु) में निधन हो गया। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गृहग्राम पहुंचे। आईपीएस सुंदरराज पी. पर बस्तर आईजी के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नक्सल उन्मूलन की दिशा में बस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में गृह मंत्री श्री शर्मा पितृ शोक का सामना कर रहे बस्तर आईजी सुंदरराज पी. व उनके परिजनों के साथ खड़े रहे।
Author Profile
![ABHIJEET PANDEY](https://chhattishgarhrakhvar.com/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_2022-05-24-16-35-50-625_com.facebook.katana-150x150.png)
Latest entries
रायपुर2024.07.26पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के सानिध्य में बिल्हा विधानसभा के छात्रों ने किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट
बिलासपुर2024.07.26अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति बिलासपुर इकाई के द्वारा किया गया पौधारोपण
छत्तीसगढ़2024.07.26भाजपा युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
बिलासपुर2024.07.25युवामोर्चा मनाएगा कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ