दुर्ग/भिलाई
22/04/2023
पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले 24 अप्रैल को भिलाई पहुंच रहे हैं। 25 अप्रैल से 1 मई तक वो जयंती स्टेडियम मैदान में एकांतेश्वर महादेव की कथा सुनाएंगे। कथा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तय रखा गया है। भीषण गर्मी के दौरान भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए समिति ने पूरी तैयारी की है। यहां 200 से अधिक कूलर पंखे व मिस्टिंग शावर लगाए हैं तो वहीं बीमार पड़ने पर उपचार के लिए 42 से अधिक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है।
कथा का आयोजन जीवन आरंभ फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता विनोद सिंह ने बताया कि 1 लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 1 लाख वर्ग फीट से अधिक एरिया में टेंट लगाया गया है।
डोम के अलावा जो जगह बची है भक्तों के बढ़ने पर वहां भी टेंट लगाए जाने की योजना है। लोगों को आने जाने में किसी तरह परेशानी न हो इसके लिए उत्तर दक्षिण, पश्चिम चारों दिशाओं में चार गेट बनाए गए हैं। सभी गेट में प्रवेश सुबह 11 से दिया जाएगा। दो गेट से वीआईपी एंट्री भी रहेगी, जो कि 24 घंटे खुले रहेंगे। आयोजन के दौरान कथा सुनने वाले भक्तों के लिए नाश्ता व ठंडा पानी की व्यवस्था की जा रही है। कथा सुनने के लिए भक्त छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आएंगे। ऐसे में उनके आने से लेकर पार्किंग तक की पूरी व्यवस्था की गई है। भिलाई होटल, चोपड़ा पेट्रोल पंप, भिलाई चर्च और जयंती स्टेडियम के पास वीआईपी पार्किंग सहित अलग-अलग जगह पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
Author Profile
Latest entries
- छत्तीसगढ़2025.02.02भाजपा कि हैट्रिक जीत निश्चित है : कौशिक
- जांजगीर चापा2025.02.01विभा डमरू मनहर ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र
- उप मुख्यमंत्री2025.02.01केंद्रीय बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला – विजय शर्मा
- छत्तीसगढ़2025.02.01आयकर में छूट इंडियन इकोनामी के लिए गेम चेंजर -हर्षिता पाण्डे