आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की हुई संभाग बैठक

आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की हुई संभाग बैठक

बिलासपुर 21/03/2023

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बिलासपुर संभाग की बैठक आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कामकाजी को लेकर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
बैठक का संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार ने किसानों के हितों में बहुत बड़े-बड़े फैसले लिये है जो आज किसान हितैषी साबित हो रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगातार किसान विरोधी कार्य किये जा रहे है प्रदेशभर के किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं हालात यह है कि प्रदेश के अंदर सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके है,

प्रदेश सरकार को किसानों की जरा भी चिंता नही है, किसानों की चिंता की बजाय इस सरकार की शराब बेचना प्राथमिकता में है,किसानों से प्रदेश की सरकार का न कोई वास्ता है न उनके प्रति कोई आस्था है। श्री साहू ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच पहुॅचकर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे किसान भईयों को कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर का पता चल सके और भाजपा में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ना है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है इस लक्ष्य को लेकर अभी से सतत कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग से आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से विकास कार्य ठप्प है, भ्रष्टाचार चरम पर है एवं कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस ने केवल गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला सभी वर्ग को ठगने का काम किया है। अपने घोषणा पत्र के अनुसार सभी वर्ग के लिए किये गये वायदों को पूरा नही किया है।

विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का मंडल स्तर तक गठन है अतः किसानों मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपने मंडल में निवासरत् किसानों की सूची बनायें एवं सभी किसानों से व्यक्तिगत् सम्पर्क कर किसानों को बतायें कि धान खरीदी में 2100 प्रति क्विंटल केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा दिया जा रहा है एवं केन्द्र सरकार की किसानों के हितों के लिए चलायें जा रहे योजनाओं की जानकारी दे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ धान खरीदी, खाद, बारदाना, बिजली आदि के लिये किये जा अन्याय की जानकारी दे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कुमावत ने प्रदेश कांग्रेस से मांग की है कि पिछले पांच दिनों से हो रही बारिस के कारण रबी फसल गेंहू, चना, सब्जी आदि में किसानों को होने वाले नुक्सान की भरपाई हेतु मुआवजा तत्काल दें।आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यन ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर, कुलदीप चन्द्रा, प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी, इन्दू पनरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष बीपी सिंह, दुर्गा प्रसाद कश्यप, रविश गुप्ता, मनीष कौशिक, प्रदीप शुक्ला, चुलेश्वर राठौर, धनंजय सिंह, लक्ष्मी पटेल, नागेन्द्र शर्मा, अभिजीत पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह नहरेल, पवन पैकरा सहित बिलासपुर संभाग के किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *