दीपावली के अवसर पर प्रातः 6 बजे से उद्यानों,खेल मैदानों,एवं शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण कर नागरिको को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करने पहुंचे..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,सांसद :अरुण साव

दीपावली के अवसर पर प्रातः 6 बजे से उद्यानों,खेल मैदानों,एवं शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण कर नागरिको को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करने पहुंचे..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,सांसद :अरुण साव

Bilaspur(chhattisgarhrakhvar) 24/10/2022

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव आज प्रातः दीपावली के अवसर पर शहर के प्रमुख उद्यानों ,खेल मैदानों एवं मुख्य मार्गो में पहुँच कर नागरिको एवं व्यापारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित किये ।

आज प्रातः 6 बजे अपने निज निवास से निकल कर अरुण साव स्वामी विवेकानंद उद्यान देवकीनंदन चौक, दीनदयाल उद्यान , रेल्वे इंस्टिट्यूट मैदान , पुराना बस स्टैंड , राजा रघुराज सिंह स्टेडियम होते हुए सीपत चौक सरकंडा से नेहरू चौक होते हुए मुंगेली नाका पहुँचे । इस दौरान अरुण साव ने नागरिको एवं व्यापारियों से मुलाकात कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित किये । इस दौरान अरुण साव के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *