शहर में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस..

शहर में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस..

बिलासपुर 10/10/2022

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं चाकूबाजी, मारपीट एवं गैंगवार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता को लेकर आज शाम 6 बजे गांधी चौक से सिटी कोतवाली तक विरोध स्वरूप मशाल जुसूल निकाला गया।
मशाल रैली प्रारंभ होने के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने नगर में बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इस पर तत्काल अंकुश लगाया जावे। श्री कुमावत ने कहा कि बिलासपुर शहर शांति का टापू रहा है यहॉ कभी भी इसके पूर्व इतनी अधिक संख्या में अपराधिक घटनाएं नहीं हुई। यह पहली बार है जब प्रतिदिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है। शहर में शांत वातावरण को बिगाड़ने और नगर की छवि को धुमिल करने में अपराधिक तत्वों को कांग्रेस नेताओं द्वारा संरक्षण दिया जाना भी एक कारण है। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कर्रावाई किये जाने की मांग की है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है। प्रशासन का ध्यानकृष्ट किये जाने के बाद भी इन तत्वों के विरूद्ध किसी प्रकार की कोई कर्रावाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जायेगा।
युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन में जागरूकता नहीं आती है तो भविष्य में उनका ध्यानकृष्ट करने और कड़े कदम उठाया जायेगा।
मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, जिला प्रभारी दीपक सिंह, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, विजय सिंह, अजीत सिंह भोगल, चंदु मिश्रा, निम्मा जीवनानी, जुगल अग्रवाल, प्रवीर सेन, दुर्गा सोनी, मनीष अग्रवाल, बंधु मौर्य, मकबूल अली, प्रवीण दुबे, राजेश मिश्रा, विवेका ताम्रकार, अनमोल झा, राहुल सराफ, अभिषेक चौबे, नितिन पटेल, केतन सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, पंकज तिवारी, शैलेन्द्र यादव, बिज्जू यादव, संतोष सिंह, रोशन सिंह, इंशु गुप्ता, रोहित मिश्रा, यश देवांगन, अंकुश गुप्ता, आदित्य तिवारी, बुद्धेश्वर शर्मा, महर्षि बाजपेयी, आशीष तिवारी, मोनू रजक, नितिन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, विकास मिश्रा, अमित चतुर्वेदी, अमित तिवारी, हरि गुरूंग, बबलू कश्यप, प्रकाश यादव, डीके साहू, कमल कौशिक, रमेश जायसवाल, सुकांत वर्मा, अमरदीप बोलर, योगेश बोले, सुब्बा राव, विश्वजीत ताम्रकार, अनुज त्रिहान, साहिल कश्यप, आशीष मिश्रा, सचिन सोनी, आयुष मेहता, तनुज वोहरा, रवि मोहोर, अभिषेक तिवारी, अशोक साहू, अमन सोनी, मोनू जायसवाल, अमन सलूजा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *