प्रदेश की आधी आबादी से किए छल का परिणाम भुगतना पड़ेगा भूपेश सरकार को :शालिनी राजपूत

प्रदेश की आधी आबादी से किए छल का परिणाम भुगतना पड़ेगा भूपेश सरकार को :शालिनी राजपूत


रायपुर /1 जुलाई 2022

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किए वादों को आज तक पूरा नहीं कर पाई है , कांग्रेस सरकार बे प्रदेश के हर वर्ग को छला है। महिलाओं को प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का झूठा वादा देकर छला है, तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर ठगा है। प्रदेश सरकार की नाकामियों को प्रशिक्षण शिविर में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मिशन 2023 भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए एवं प्रदेश की वर्तमान सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से तैयार है। उन्होंने कहा है कि भूपेश सरकार ने जो प्रदेश की आधी जनसंख्या को छला है उसका परिणाम उन्हें अवश्य भुगतना पड़ेगा ।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शालिनी राजपूत के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पूरी तन्मयता के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जुटी रही। जिसका परिणाम उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनी है। महिला मोर्चा अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट गई है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि चंपारण में आयोजित महिला मोर्चा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसके लिए उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं व पत्रकार बंधुओं का आभार माना है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *