भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा…हाट मेटल के संपर्क में आने से 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे….

भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा…हाट मेटल के संपर्क में आने से 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे….

Bhilai 09/11/021

भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर बड़ा हादसा हुआ है। हॉट मेटल के संपर्क में आने से 6 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को भिलाई के पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। शख्स के पेट में गंभीर चोट आई है। ये हादसा प्लांट के स्लैग यार्ड २ में हुआ है।

हादसा उस वक्त हुआ जब क्रेन ऑपरेटर थिंबल को स्टिकर से छुड़ा रहा था। तभी हॉट मेटल में धमाका हुआ जिससे आसपास काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारी हॉट मेटल के संपर्क में आने झुलस गए। इस हादसे में सबसे ज्यादा क्रेन ऑपरेटर मनीष साहू घायल हुआ है। मनीष साहू को पेट में गंभीर चोट आई है।

बीएसपी के एमआरडी डिपार्टमेंट में हुए हादसे में घायल कर्मियों के बेहतर उपचार के लिए दुर्ग सांसद विजय बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-9 अस्पताल मैनेजमेंट से बात की है। सांसद बघेल और विधायक देवेंद्र ने सेक्टर-9 अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. इस्सर से इस संबंध में बात की है। उन्होंने कर्मियों के बारे में जानकारी ली है। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने घायल कर्मियों की हर संभव मदद के लिए अपने प्रतिनिधि लक्ष्मीपति राजू को अस्पताल भेजा है।

सांसद विजय बघेल ने चर्चा कर हादसे को लेकर चिंता जताई 

सांसद विजय बघेल ने अस्पताल मैनेजमेंट से चर्चा की है। बीएसपी में लगातार हो रहे हादसे को लेकर चिंता जाहिर एमआरडी प्लांट में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट से 6 कर्मी झुलस गए हैं। इनमें से 5 का उपचार चल रहा है। एक को छुट्‌टी दे दी गई है।- घटना को रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। एमआरडी प्लांट में कार्यरत 41 वर्षीय मनीष कुमार साहू, 60 से 65 % झुलसा है।वहीं 47 वर्षीय पी. राजू नायर 10%, 58 वर्षीय मैथी अलगन 5%, 38 वर्षीय विजय कुमार दलई 15% झुलसाऔर 31 वर्षीय रजनीश कुमार चौहान 5% झुलस गया है।

विधायक देवेंद्र यादव को घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने इस संबंध में मैनेजमेंट से बात की।उनके निर्देश पर इंटक के जिला अध्यक्ष संजय साहू अस्पताल पहुंच गए। विधायक देवेंद्र के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। ठेका श्रमिक यूनियन के योगेश सोनी और लोईमू यूनियन से जयप्रकाश नायर हॉस्पिटल में ही है। जहां उपचार संबंधी जरूरी जानकारी प्राप्त कर रहे है। देर रात यूनियन के अन्य पदाधिकारी पर अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं बीएसपी प्रबंधन घटना के संबंध में जरूरी जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस मामले की जांच की जा रही है।

घायल मजदूरों के नाम
हादसे में 65% झुलसे मनीष साहू ठेका श्रमिक क्रेन ऑपरेटर, पी राजू नायर, मैथी अलगन, विजय कुमार, रजनीश चौहान शामिल है. पांच कर्मचारियों मे से एक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन घायल मनीष साहू का इलाज अस्तपताल के बर्न यूनिट में चल रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *