बिलासपुर : – श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति सर्व यादव समाज बिलासपुर के सौजन्य से जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 30 अगस्त 2021 दिन सोमवार को किया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति सर्व यादव समाज जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष मनीराम यादव एवं महासचिव रामचंद यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जी के पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। प्रातः 11 बजे से लाल बहादुर शास्त्री शाला परिसर में स्थित पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में वृहद लोक परंपरा और विरासत में मिली समृद्ध संस्कृति विधाओं पर आधारित विविध आयोजनों का संपादन सुनिश्चित किया गया है जिसमें महिलाओं छात्राओं द्वारा रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता भजन की प्रस्तुति के साथ छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम द्वितीय समाज के प्रतिभावना छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। श्री मुरीत राम यादव सेवानिर्वित्त जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा लिखित उनकी आत्मकथा पुस्तक का विमोचन होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामशरण यादव महापौर नगर पालिका निगम बिलासपुर, अध्यक्षता कालीचरण यादव संयोजक रावत नाच महोत्सव समिति बिलासपुर एवं संपादक मडई वार्षिकी, विशिष्ट अतिथि बुधराम यादव वरिष्ठ साहित्यकार प्रदेश संरक्षक सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़, डॉ.मंतराम यादव संपादक सांस्कृतिक पत्रिका रऊताही पूंजी, अरुण कुमार यदु कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कृष्ण कुमार यादव (राजू) प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, विष्णु यादव पार्षद नगर निगम बिलासपुर, श्रीमती सुनीता यादव प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति सर्व यादव समाज जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष मनीराम यादव एवं महासचिव रामचंद यादव ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक यादव समाज के लोगों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Author Profile
![ABHIJEET PANDEY](https://chhattishgarhrakhvar.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_20220609_012225-150x150.jpg)
Latest entries
छत्तीसगढ़2025.02.02भाजपा कि हैट्रिक जीत निश्चित है : कौशिक
जांजगीर चापा2025.02.01विभा डमरू मनहर ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र
उप मुख्यमंत्री2025.02.01केंद्रीय बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला – विजय शर्मा
छत्तीसगढ़2025.02.01आयकर में छूट इंडियन इकोनामी के लिए गेम चेंजर -हर्षिता पाण्डे