कोरोना पॉजिटिव केस आज रात तक 15 सौ पार हुआ…

कोरोना पॉजिटिव केस आज रात तक 15 सौ पार हुआ…

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार बेहद ही खतरनाक होती जा रही है। प्रदेश में आज इस साल का सर्वाधिक केस मिला है। अब तो मरीजों का आंकड़ा 1500 से भी पार कर गया है। प्रदेश में आज कोरोना के 1525 नये मामले आये हैं। 25 घंटे में आज 10 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 3.25 लाख से ज्यादा हो गयी है।

प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 9205 पहुंच गयी है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में अब छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। दुर्ग में कोरोना पूरी तरह बेकाबू होता दिख रहा है। दुर्ग में मरीजों की संख्या ने रायपुर को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। दुर्ग में आज सबसे ज्यादा 468 नये केस मिले हैं, जबकि रायपुर में ये संख्या 349 रही है। राजनांदगांव में भी हालात बेहद खराब है, राजनांदगांव में 115 नये केस आये हैं, वहीं बेमेतरा में 53, बिलासपुर में 85 केस आये हैं। सरगुजा में 63, कोरिया में 51, जशपुर में 52 नये मामले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो बालोद में 20, कबीरधाम में 22, धमतरी में 16, बलौदाबाजार में 21, महासमुंद में 39, गरियाबंद में 10, रायगढ़ में 18, कोरबा में 44, जांजगीर में 19, सूरजपुर में 24 नये केस हैं। कांकेर में 22 नये मामले आज आये हैं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *