8 राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त किया गया जिसमे रमेश बैस को  झारखंड का राज्यपाल बनाया गया..

8 राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त किया गया जिसमे रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया..

दिल्ली06/07/021मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को 8 राज्यों में नए राज्यपाल बनाए। खास बात यह है कि इन राज्यपालों में एक केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। इसके अलावा मिजोरम से लेकर झारखंड तक आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *