Uncategorized महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जय श्री चौकसे के नेतृत्व में कोरोना वारियर्स को सम्मान किया गया.. March 18, 2021March 18, 20211 min read ABHIJEET PANDEY ।। प्रेस विज्ञप्ति।।बिलासपुर। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना वेक्सीन लगवाने आए बिलासपुर के हेमू नगर, गांधी चौक, लिंगियाडीह, सीपत, मस्तूरी बोदरी, रतनपुर, कोटा, सकरी, राजकिशोर नगर, लखराम आदि क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नागरिको का उत्साहवर्धन करते हुए गुलाब फुल देकर सम्मान किया। साथ ही इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टर्स, स्टॉफ नर्सो का भी सम्मान किया गया है। मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मोर्चा की बहनों ने वेक्सीन लगवाने आए नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि कोरोना को खत्म करने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विश्व के सबसे बड़े टीकाकारण अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित कर अपने शहर, गांव, जिला एवं देश से कोरोना संक्रमण महामारी को खत्म करने के इस अभियान में सहयोग प्रदान करेइस मौके पर महिला मोर्चा नेत्री भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, गायत्री साहू, सारिका सोनी, मंजुला सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनी यादव, शोभा कश्यप, संतोषी देवांगन, सविता जायसवाल, सकुंतला काछी, कल्याणी साहू, जया पाण्डेय, पबिता चेलके शैल भोई, ललीता मरकाम, सविता नामदेव, गायत्री साहू, सारिका सोनी, लक्ष्मी साहू सहित बड़ी संख्या में मोर्चा की बहने कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। Author Profile ABHIJEET PANDEY Latest entries छत्तीसगढ़2024.09.19रक्त दान कर युवामोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा* बिलासपुर2024.09.19देश विरोधी बयानों और सिख समाज के साथ सनातन भावनाओ को आहत करने के लिए भाजपा ने राहुल गांधी की शिकायत बिलासपुर2024.09.19स्वामी अचलानंद गिरी के सानिध्य में तीन दिवसी क्रिया योग ध्यान शिविर 21 सितंबर से.. छत्तीसगढ़2024.09.19राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मनाया जा रहा वजन तिहार Share