बिलासपुर
दीपका नगर पालिका परिषद दीपका के बारदौली चौक दीपका बस्ती में बार उत्सव कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता राजेश यादव मांदर बजाते हुए बार महोत्सव में जमकर थिरके।
ज्ञात होगी दीपका बस्ती में 12 दिवसीय बार उत्सव का कार्यक्रम समस्त दीपकावासी द्वारा आयोजित किया गया था। इस उत्सव को 5 साल में एक बार मनाया जाता है जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीणों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ हिस्सा लिया जाता है। यह उत्सव आदिवासियों का पारंपरिक उत्सव है इस उत्सव को सभी जाति के लोग एकजूट होकर तन,मन,धन से सहयोग कर मनाते हैं इसीलिए कहा गया है भारत देश अनेकता में एकता है। बताया जाता है कि इसमें गीत गाते गाते नृत्य करते हैं महिला वर्ग गीत गाते समय सवाल करती है उसका पुरुष लोग गीत के माध्यम से जवाब देते हैं।इसी कड़ी में भाजपा युवा नेता राजेश यादव ने बार महोत्सव पर मांदर बजाते हुए जमकर थिरके।
इस कार्यक्रम में अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान, कुसुम लता केवट भाजपा नगर पालिका पूर्व प्रत्याशी,पार्षद रोहित जायसवाल,पार्षद रामकुमार कंवर, बैगा हनुमान सिंह कंवर जगन्नाथ तिवारी, अधिवक्ता विजय भूषण सिंह कंवर,रामनायण जायसवाल, राजू प्रजापति,अशोक यादव,वीर सिंह कंवर,नवरत्न कुमार कंवर ,मनोहर दास,मनोज जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार जायसवाल,सुभद्रा यादव,भगवती यादव, उत्तम दुबे, ठाकुर गजेंद्र सिंह,पूर्व पार्षद गोयल कंवर, पूर्व पार्षद राधेलाल कंवर,संगीता कंवर, उत्तरा प्रजापति,वीणा जायसवाल, कीर्ति कंवर, महेश राम यादव, सुखीराम यादव, रामधन केवट, झड़ी दास, शालिक राम यादवआदि कार्यक्रम में शिरकत किए थे।
Author Profile
Latest entries
- बिलासपुर2024.10.16सक्रिय सदस्य बनाने भाजपा की एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
- जांजगीर चापा2024.10.12कोसला गुड़ी चौंक दुर्गा पंडाल में भव्य जगराता कार्यक्रम
- बिलासपुर2024.10.11बिल्हा खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव पर पथ संचलन किया गया
- छत्तीसगढ़2024.10.09पामगढ़ मंडल की ‘सदस्यता अभियान’ समीक्षा बैठक हुई संपन्न