रायपुर
17 जनवरी 2024
भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 18 जनवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से राजधानी के शहीद स्मारक भवन में किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे।
इस कार्यशाला में भारतीय वायु सेना, भोपाल से विंग कमान्डर श्री पारस अग्रवाल एवं भारतीय थल सेना, रायपुर से मेजर श्री पी. के. माथुर अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/अधीक्षक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थाओं के छात्र उपस्थित रहेंगे।
उपसंचालक रोजगार श्री ए. ओ. लॉरी ने बताया है कि कार्यशाला में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी तक एवं भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 8 फरवरी से 21 मार्च तक होने वाले ऑनलाईन पंजीयन, भर्ती के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं तैयारियों आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी जिससे छत्तीसगढ़ के अधिकाधिक युवा लाभान्वित होकर चयनित हो सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
- उप मुख्यमंत्री2024.09.18उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका प्रवास के बाद 19 सितम्बर को लौटेंगे स्वदेश
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष2024.09.18मोदी सरकार की उपलब्धि-100 दिनों में 15 लाख करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत
- जांजगीर चापा2024.09.17केक काट कर कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
- जिला केंद्रीय सहकारी बैंक2024.09.17जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का किया गया आयोजन..