ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति वर्ग के पांच लोगों के हत्या पर कल भाजपा द्वारा पुतला दहन

*प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना के अनुसार पूरे प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले के समस्त भाजपा मंडलों में 17 मार्च बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जायेगा।*
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में 6 मार्च को अनुसूचित जाति वर्ग के पांच लोगों की जघन्य हत्या कर दी गई थी।

प्रशासन हाथ में हाथ धरे बैठी रही। इस हत्या के विरोध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु भाजपा द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम बिलासपुर जिले के सभी मंडलों में किया जायेगा। जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महामंत्री द्वय घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने समस्त भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अपने निवासरत् मंडल में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *