पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के सानिध्य में बिल्हा विधानसभा के छात्रों ने किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के सानिध्य में बिल्हा विधानसभा के छात्रों ने किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट

बिलासपुर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक के सानिध्य में मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा बिल्हा के सरस्वती शिशु मंदिर यदुनंदन नगर तिफरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा के छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाक़ात की। इस अवसर पर माननीयों ने भी बच्चों के साथ संवाद किया व उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बच्चों के साथ का यह अनुभव सुखद रहा। सभी बच्चे ख़ूब पढ़ें, आगे बढ़ें, तरक्की करें। विद्यार्थियों ने पहली बार विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान जिज्ञासा वश कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे और विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का राजनीति और सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक होना बहुत आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही और उसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर श्री कौशिक ने विद्यार्थियों को राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी के महत्व पर बल दिया। यह भम्रण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक यात्रा साबित हुआ, जिसमें उन्होंने न केवल विधानसभा की कार्यवाही को देखा, बल्कि प्रदेश के प्रमुख नेताओं से भी बातचीत करने का अवसर पाया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *