भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले पहले अपना घर तो संभाले – मुख्यमंत्री विष्णुदेव

भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले पहले अपना घर तो संभाले – मुख्यमंत्री विष्णुदेव

बिलासपुर

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि 100 दिनों के भीतर ही हमारी सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस उनके खाते में हस्तांतरित किया। रामलला दर्शन योजना, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 प्रति एकड़ के हिसाब से की गई। महिलाओं को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। मोदी जी की गारंटी सांय-सांय पूरी हो रही है कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही आरक्षण खत्म हो जाएगा परंतु मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं ऐसा कुछ नहीं होगा स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया है।‌ कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना देंगे बोले हैं मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि एक बार फिर कांग्रेस ठगने का काम कर रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा निकाले। पहले अपना घर तो संभाले कांग्रेस एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जो अपना घर नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे।

श्री साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी भी कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी है। श्री साय ने कहा कि मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में और भी बहुत काम होंगे। उन्होंने रविवार को जारी भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गो का आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त में 5 लाख रुपए तक का इलाज होगा। तीन करोड़ लखपति दीदीयां बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

28 वर्षों से बिलासपुर लोकसभा सीट भाजपा के खाते में इस रिकॉर्ड को कायम रखना है : उप मुख्यमंत्री अरूण साव

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि यह चुनाव मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। आपको 7 मई को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जीताना हैं। 1996 से बिलासपुर लोकसभा सीट भाजपा के पास है इस रिकॉर्ड को कायम रखना है। कांग्रेस को बिलासपुर लोकसभा से कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो भिलाई से ले आए।‌ इसका साफ़ मतलब है कि कांग्रेस पार्टी हार मान चुकी है। रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस पार्टी द्वारा निमंत्रण पत्र स्वीकार नहीं किए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि हमें जो घर आकर न्यौता देता है और हम अगर उसको स्वीकार नहीं करते तो यह न्यौता देने वाले का अपमान होता है ठीक उसी तरह कांग्रेस ने हमारे भांचा श्रीराम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र स्वीकार नहीं करके अपमान किया है। क्या ऐसी कांग्रेस को वोट देना चाहिए? पहले हमारे परिवार एक विष्णु थे अब एक और विष्णु यादव भाजपा में शामिल हो गए उनको बधाई देता हूं।

बिलासपुर लोकसभा में इतिहास रचना है : तोखन साहू

भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने नामांकन पत्र दाखिल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 100 दिनों के भीतर ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का स्वागत करता हूं। लोकतंत्र के इस महापर्व को आप सभी को 7 मई को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जीताना हैं। 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोक कल्याणकारी कार्य किए हैं यह‌ इनका चुनाव है। काश्मीर से धारा 370 हटाने का काम मोदी जी ने किया है। 500 वर्षों के बाद अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ उसका श्रेय मोदी जी को जाता है। प्रधानमंत्री के विषय में कांग्रेसी अपशब्द बोल रहे हैं इन सबको 7 मई को जवाब देना हैं। भाजपा प्रत्याशी श्री साहू ने नामांकन पत्र दाखिल रैली में आए जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को तोखन साहू बनकर घर घर जाना है और एक एक मतदाता से मिलना है सभी को मोदी जी का राम-राम कहना है। बिलासपुर लोकसभा में इतिहास रचते हुए प्रचंड मतों से भारतीय जनता पार्टी की जीत दर्ज करनी है।

नामांकन रैली में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री दयालदास बघेल, बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहिले, बेमेतरा के विधायक सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधीं, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, प्रबल प्रताप जूदेव उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *