बिलासपुर
15 जनवरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान नूतन कॉलोनी नया सरकंडा बेलतरा विधायक कार्यालय सेवा सदन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान मौजूद थे। सेवा सदन में प्रतिदिन आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उनके निराकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए और व्यवस्थित कार्यालय के लिए विधायक सुशांत शुक्ला और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि जनता को अब अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। उनकी यहां सुनवाई होगी और निदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका पारम्परिक करमा नृत्य से स्वागत किया गया। सेवा सदन में जनदर्शन के जरिए विधायक श्री सुशांत
शुक्ला आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यहां मंगलवार छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उनके निराकरण की दिशा में पहल की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2025.02.12लोफन्दी में पीड़ित परिवार से मिले सुशांत शुक्ला,दिए जांच के आदेश
बिलासपुर2025.02.08ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा 31 बटुकों का पूरे विधि विधान से हुआ उपनयन संस्कार
बिलासपुर2025.02.06राज्य महिला अध्यक्ष किरणमयी नायक पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का आरोप
छत्तीसगढ़2025.02.02भाजपा कि हैट्रिक जीत निश्चित है : कौशिक