रायपुर
12/01/2024
स्वामी विवेकानंद की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी।
विधायक सुनील सोनी ने कहा कि असंख्य युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवनकाल में एक लंबा समय रायपुर में बिताया यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
आइए हम सभी उनका पावन स्मरण कर उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज, प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
इसके साथ ही उन्होंने सभी पालकों से आज के दिन घर पर अपने बच्चों से स्वामी विवेकानंद जी के विषय में चर्चा कर उनके पावन विचारों का स्मरण करने का आग्रह भी किया।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2025.02.12लोफन्दी में पीड़ित परिवार से मिले सुशांत शुक्ला,दिए जांच के आदेश
बिलासपुर2025.02.08ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा 31 बटुकों का पूरे विधि विधान से हुआ उपनयन संस्कार
बिलासपुर2025.02.06राज्य महिला अध्यक्ष किरणमयी नायक पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने का आरोप
छत्तीसगढ़2025.02.02भाजपा कि हैट्रिक जीत निश्चित है : कौशिक